कोरोना पॉजिटिव मरीजों की संख्या बस्ती में लगातार बढ़ती जा रही है। रविवार को बस्ती में चार और कोरोना पॉजिटिव मरीज मिले हैं। बस्ती में एक मृत समेत अब तक कुल 13 संक्रमित पाए गए हैं। जबकि महराजगंज में अभी भी संख्या छह ही है। शनिवार और रविवार को मिलाकर कुल 155 नमूनों की जांच हुई है। इसमें 151 नमूनों की रिपोर्ट निगेटिव आई है। यह जानकारी बीआरडी प्राचार्य डॉ. गणेश कुमार ने दी है। बस्ती मंडल से शनिवार को बस्ती से 24, सिद्धार्थनगर से 27, संतकबीरनगर से 27 और अयोध्या से 25 नमूने जांच के लिए आए थे।
इसके अलावा गोरखपुर मंडल से गोरखपुर से 11, महराजगंज से चार और देवरिया से 37 नमूनों की जांच आई थी। इनमें 112 नमूनों की जांच शनिवार को हो गई थी। जबकि बाकी बचे नमूनों की जांच रविवार को हुई है।
इसमें बस्ती के चार रिपोर्ट पॉजिटिव आए है। इसकी जानकारी बस्ती जिला प्रशासन को बीआरडी की ओर से दे दी गई है। इसके अलावा अन्य नमूनों के रिपोर्ट निगेटिव आए है। बस्ती में चार कोरोना पॉजिटिव मिलने के बाद मरीजों की संख्या 12 हो गई है। वहीं, महराजगंज में अभी तब्लीगी जमात में शामिल छह लोग ही पॉजिटिव है।
आज 155 नमूनों में 151 की रिपोर्ट निगेटिव आई